Hometrendingबीकानेर में एसीबी के डीआईजी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों से कहा- भ्रष्‍ट...

बीकानेर में एसीबी के डीआईजी ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों से कहा- भ्रष्‍ट लोगों के खिलाफ खुल कर करें काम

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) बीकानेर  में डीआईजी के पद पर भुवन भूषण यादव ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने एसीबी बीकानेर रेंज के अधिकारियों की बैठक ली जिसमें भ्रष्ट लोगों के खिलाफ बगैर किसी दबाव के खुलकर काम करने के निर्देश दिए।

डीआईजी भुवन भूषण ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पब्लिक डीलिंग करने वाले सभी विभागों में भ्रष्टाचारियों पर शिंकजा कसना उनकी प्राथमिकता रहेगी जिससे आम जनता को किसी भी सरकारी विभाग में काम करवाने के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े। भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टारलेंसी नीति पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को किसी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा।

उन्‍होंने ने बताया कि सरकारी विभाग के भ्रष्ट आचरण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ एसीबी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एसीबी के हेल्‍पलाइन नंबर 1064 चौबीस घंटे चालू है। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। बीकानेर जिले में एसीबी की 6 चौकियां जहां पर एडिशनल एसपी मौजूद है उनको शिकायत कर सकते हैंं। इस दौरान एडिशनल एसपी विनोद कुमार, आशीष कुमार, महावीर शर्मा, सुधा पालावत, सीआई इन्‍द्र कुमार ने डीआईजी से शिष्टाचार मुलाकात की।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular