Hometrendingबीकानेर में एसीबी की कार्यवाही, एएसआई को दस हजार रुपए की रिश्‍वत...

बीकानेर में एसीबी की कार्यवाही, एएसआई को दस हजार रुपए की रिश्‍वत लेते किया गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने बीकानेर में गंगाशहर पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) अरुण मिश्रा को दस हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। क ASI को रिश्वत लेते दबोचा है। ट्रेप की यह कार्यवाही एसीबी की स्पेशल यूनिट के एएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक मिश्रा ने मारपीट के एक मामले में मदद करने के एवज में पीड़ित से रिश्‍वत की डिमांड की थी। एसीबी ने अपना जाल बिछाकर मिश्रा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ब्‍यूरो की टीम आरोपी एएसआई से पूछताछ कर उसकी संपत्तियों के बारे में छानबीन करने में जुट गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular