Hometrendingएसीबी की कार्रवाई : पांच हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी...

एसीबी की कार्रवाई : पांच हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

जैसलमेर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) ने पोकरण में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आंगनबाड़ी प्रकरण में नोटिस निस्तारण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े एक प्रकरण में जारी नोटिस के निस्तारण के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग की थी।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतचंद ने बताया कि एक परिवादी ने एसीबी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसके आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित मामले में विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के निस्तारण और प्रकरण को समाप्त करने के बदले संबंधित अधिकारी रिश्वत की मांग कर रहा था। परिवादी ने यह भी बताया कि रकम नहीं देने पर उसे बार-बार कार्यालय बुलाया जा रहा था और अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की गोपनीय जांच शुरू कर दी।

एसीबी अधिकारियों ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर विशेष ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई गई। टीम ने पूरे मामले पर नजर रखते हुए सीडीपीओ कार्यालय की निगरानी शुरू कर दी। पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार परिवादी को आरोपी अधिकारी के संपर्क में भेजा गया, ताकि रिश्वत की मांग और लेन-देन की पुष्टि की जा सके।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular