28.4 C
Bikaner
Wednesday, March 22, 2023

11 बाल साहित्यकारों को अकादमी करेगी पुरस्कृत, बीकानेर के कोहरी, गज्जाणी सहित तीन साहित्‍यकार

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

बीकानेर Abhayindia.com पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी की ओर से राज्य के 11 बाल साहित्यकारों को एक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। अकादमी अध्यक्ष इकराम राजस्थानी ने बताया कि अकादमी वर्ष 2022 के राज्य के 11 बाल साहित्यकारों को उनकी बाल साहित्य की रचनाओं के योगदान के लिए सम्मानित करेगी।

Ad class= Ad class=

इकराम राजस्थानी ने बताया कि प्रत्येक सम्मानित किए जाने बाल साहित्यकार को 11 हजार रुपए, मानपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है इसमें पुस्तक जंगल है तो मंगल हैअजमेर के गोविन्द भारद्वाज, ‘ डस्टबीन में पेड़ईंजी. आशा शर्मा बीकानेर को, ‘आत्म कथाओं का गुलदस्ताडॉ. सतीश शर्मा, अजमेर को, ‘राजाजी की कथाएंएस. भाग्यम शर्मा, जयपुर को, ‘एक वन दो राजासुनील गज्जाणी बीकानेर को, ‘दादी घर चलोरघुराज कर्मयोगी, कोटा को, ‘बच्चों का मनमोईनु़द्दीन कोहरी नाचीज बीकानेरीबीकानेर को,

Ad class= Ad class= Ad class= Ad class=

घूमती है धरतीडॉ. संदेश त्यागी श्रीगंगानगर को, ‘ गौरया ने घर बनायाजय सिंह आशावत, नैनवां, बून्दी को, ‘ फूलों की घाटीउषा सोमानी, चित्तौड़गढ़ को तथा प्रेरणादायक बाल पहेलियां दीनदयाल शर्मा, हनुमानगढ को प्रदान किया जाएगा। अकादमी सचिव राजेन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि सम्मानित होने वाले रचनाकारों को जयपुर में एक राज्य स्तरीय समारोह में आमन्त्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

Abhay India
Abhay Indiahttps://abhayindia.com
बीकानेर की कला, संस्‍कृति, समाज, राजनीति, इतिहास, प्रशासन, पर्यटन, तकनीकी विकास और आमजन के आवाज की सशक्‍त ऑनलाइन पहल। Contact us: [email protected] : 9829217604

Related Articles

Latest Articles