Tuesday, May 7, 2024
Hometrendingबीकानेर: उप चुनाव को लेकर अभिनव राजस्थान पार्टी बना रही रणनीति, बता...

बीकानेर: उप चुनाव को लेकर अभिनव राजस्थान पार्टी बना रही रणनीति, बता रहे संयोजक अशोक चौधरी, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com प्रदेश् में प्रस्तावित उप चुनावों को लेकर अभिनव राजस्थान पार्टी तैयारी में जुट गई है। आज बीकानेर में पार्टी का संभागीय स्तर का सम्मलेन आयोजित किया गया।

Preview YouTube video उपचुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति, बोले- अभिनव राजस्थान पार्टी के संयोजक अशोक चौधरी

इसमें पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं आने वाले उपचुनाव को लेकर कमर कसने की बात कही।

एक वर्ष की कार्ययोजना…

सम्मेलन में बीकानेर आए पार्टी के संयोजक अशोक चौधरी ने अभय इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि वर्तमान में उनक लक्ष्य उप चुनाव का है। इसमें मुख्य तौर पर सुजानगढ़ को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं से विचार-विर्मश किया गया है। संभाग के अन्य जिलों में भी सम्पर्क साधा जा रहा है।

चौधरी ने बताया कि पार्टी आने वाले उप चुनावों को लेकर रणनीति में जुटी गई है। वहीं इस साल 2021 के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है, चौधरी के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भी तत्पर है।

असली विकास लक्ष्य…

सम्मेलन में प्रदेश कमेटी के सदस्यों ने भागीदारी निभाई। पार्टी के सयोंजक डॉ.अशोक चौधरी ने बताया कि राजस्थान में अभिनव राजस्थान पार्टी को मुख्य धारा में लाने के लिए हमे आगामी उप चुनावों में भाग लेना होगा। पार्टी का मकसद असली लोकतंत्र,असली विकास करना है।

शासन में नियम और विधान अभी भी अंग्रेजों के समय के ही चल रहे हैं, जो लोकतंत्र पर हावी हैं। अभिनव राजस्थान पार्टी सरकारी तंत्र में सुधार लाकर जनता को असली विकास दिलाना चाहती हैं। सम्मेलन में डॉ. एम.पी बुडानिया,अंकुर शुक्ला,डॉ. मंजीत सिंह, माली,नरेश सेन,बलवंत नाई, राजाराम लेघा,अजय भादू, प्रकाश सेवदा,एस.एस शर्मा, फूलचंद चौधरी, हनुमान शर्मा,पृथ्वीराज विश्नोई आदि सदस्यों ने भाग लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular