Tuesday, May 21, 2024
Hometrendingडॉ. चेतन स्वामी को मिलेगा सीताराम रूंगटा राजस्थानी पुरस्कार

डॉ. चेतन स्वामी को मिलेगा सीताराम रूंगटा राजस्थानी पुरस्कार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com कोलकाता की प्रतिष्ठित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन संस्था का इस वर्ष का सीताराम रूंगटा राजस्थानी पुरस्कार राजस्थानी भाषा के ख्यातिनाम आलोचक, कवि, कथाकार एवं संपादक डॉ. चेतन स्वामी को दिया जाएगा। डॉ. स्वामी को यह पुरस्कार आगामी दिनों में कोलकाता में आयोज्य एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनकी नवीन राजस्थानी कथा कृति “उल्टो उमाराम” पर देने की घोषणा हुई है। उल्टो उमाराम की कहानियाँ यथार्थपरक शैली की कहानियाँ हैं।

अखिल भारत वर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष सराफ तथा चयन समिति के अध्यक्ष रतन शाह की कमेटी ने पुरस्कार प्राप्ति की दौड़ में शामिल दस साहित्यकारों में से डॉ. चेतन स्वामी का चयन किया। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. स्वामी को उनकी विभिन्न कृतियों पर पूर्व में साहित्य अकादेमी दिल्ली, मातुश्री कमला गोइनका जैसे अनेक बङे पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। पत्रकारिता के भी उन्हें तीन बङे पुरस्कार प्राप्त हैं। राजस्थानी में उनकी पन्द्रह पुस्तकें विभिन्न विधाओं में प्रकाशित है। राजस्थानी कहानी पर आपका आलोचनात्मक कार्य रहा है। अनेक श्रेष्ठ कृतियों का आपने अनुवाद भी किया है। राजस्थानी भाषा साहित्य संस्कृति अकादमी की पत्रिका जागती जोत के आप दो बार सम्पादक रहे तथा राजस्थली पत्रिका के 17 वर्षों तक प्रबंध संपादक रहे। राजस्थानी भाषा साहित्य के क्षेत्र में आपकी सुदीर्घ सेवा रही है। आपने प्राचीन साहित्य का भी शोध किया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular