Friday, April 26, 2024
Hometrendingबीकानेर : कसाईयों की बारी बनेगी शाहीन बाग, होगा विरोध प्रदर्शन...

बीकानेर : कसाईयों की बारी बनेगी शाहीन बाग, होगा विरोध प्रदर्शन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com देश बचाओ संविधान बचाओ संघर्ष समिति बीकानेर के आव्‍हान पर 14 फरवरी को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इससे पहले सात फरवरी को कसाईयों की बारी पर शाम 5 बजे से रात नौ बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में तीन फरवरी से बीकानेर में धरना, प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में 6 फरवरी को रिडमलसर में, सात को कसाइयों की बारी, 8 को धोबीतलाई, नौ को भुटटों का बास और 14 फरवरी को कर्मचारी मैदान पर सुबह दस बजे से धरना दिया जाएगा।

इस बीच दस फरवरी से 13 फरवरी तक कर्मचारी मैदान पर प्रत्‍येक दिन 11 लोग सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक भूख हडताल पर रहेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को शाम पांच बजे बाद जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।

यूआईटी के पूर्व अध्‍यक्ष एवं कांग्रेस नेता सिंघवी का निधन

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular