Sunday, May 19, 2024
Hometrendingकुम्‍भस्‍थ चंद्र में प्रवेश करेगा भारतीय गणतंत्र का 71वां वर्ष, जानिये ज्‍योतिष...

कुम्‍भस्‍थ चंद्र में प्रवेश करेगा भारतीय गणतंत्र का 71वां वर्ष, जानिये ज्‍योतिष की नजर से…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

भारतीय गणतंत्र का 71वां वर्ष 26 जनवरी 2020 को कुम्भस्थ चंद्र में प्रवेश करेगा। वर्ष कुम्भ लग्न का है, लग्न में शुक्र चंद्र, पंचम में राहु, दशम में मंगल, लाभ में गुरु केतु व्यय में सूर्य, शनि, बुध और मुंथा है। 30 मार्च 2020 से 20 नवंबर 2020 के बीच राशि परिवर्तन करके पुनः मकर में आ जायेगा।

ग्रह योगानुसार निम्न भविष्य प्रतीत होता है –

◼ वैश्विक अराजकता, आतंकवाद और युद्ध जैसी अप्रिय घटनाओं को विराम देने की पहल से भारत का विश्व पटल मान बढेगा।

◼ देश मे सामाजिक क्रांति का सूत्रपात होगा। लोकतंत्र की विजय होगी लोग अपने अधिकारों को प्राप्त करेंगे, जन भावनाओं के आगे सरकार को झुकना पड़ेगा।

◼ धार्मिक असहिष्णुता बढेगी, राम मंदिर निर्माण में पक्ष और विपक्ष की कुचालों के कारण अवरोध पैदा होगा।

* राजनीतिक *

राजनीति के क्षेत्र में उठापटक की स्थिति बनी रहेगी। केंद्रीय सत्ता को अपने कुनबे को आगे ले जाने में निराशा हाथ लगेगी। 30 मार्च के बाद कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन का योग बन रहा है। राजनेताओं की बंद जुबानी के कारण राजनीति की गरिमा को ठेस पहुंचेगी।

* आर्थिक *

आर्थिंक मंदी से उबरने के सरकारी उपाय सही दिशा में नहीं होने से परेशानी होगी। 30 मार्च से 30 जून 2020 के बीच सरकारी प्रतिबंधों के कारण आम आदमी को परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आरबीआई के कड़े फैसले होंगे। रुपये का अवमूल्यन होगा। आयकर में विशेष राहत नहीं होगी। रियल स्‍टेट सरकारी अनदेखी के कारण तेजी का इंतजार करता रहेगा। टेक्नोलॉजी में वृद्धि होगी। वाहन उद्योग मंदी के दौर से गुजरेगा। कपडा उद्योग में उछाल आएगा। आम बजट से आम जनता कोई विशेष राहत का योग नही है। आम बजट से बाजार में तेजी आएगी।

◼ अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत बुलंदिया छुएगा। खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन से भारत का मान बढेगा।

◼ विदेश नीति में परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं वे कारगर साबित होंगे। इससे पड़ोसी देशों से कुछ सम्बन्ध सुधार सकते हैं।

◼ आयुध डिपो सैन्य ठिकानों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। आतंकवादी उन्हें निशाना बनाएंगे। विशेषकर समुद्री ठिकानों को, ताकि कोई शीर्ष नेता उनका शिकार नहीं हो।

◼ मौसम के बदमिजाज के कारण औसत वर्षा का अनुमान है आगामी दिनों के लिए सरकार को सतर्क होना चाहिए। मौसम वैज्ञानिकों से आग्रह है वे सूर्य की हलचल पर विशेष ध्यान दे ताकि मौसम की सही जानकारी मिल सके। देश मे भूकंप, आगजनी, ओलावृष्टि के कारण आमजन को परेशानी होगी। -ज्‍योतिषाचार्य पं. गिरवर प्रसाद बिस्‍सा (9413481194)

कलक्‍टर कुमार ने किया 104 वर्षीया हकीमन का सम्‍मान, तालियों से ऐसे गूंजा…

अलर्ट : आज और कल ठीक रहेगा मौसम, सोम-मंगल को बारिश-ओले…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular