Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : बस-ट्रक टक्‍कर मामले में 9 मृतकों की हुई शिनाख्‍त

बीकानेर : बस-ट्रक टक्‍कर मामले में 9 मृतकों की हुई शिनाख्‍त

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिले के श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में सैरूणा-लखासर के पास बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्‍कर में मरने वालों की संख्‍या बढकर 11 तक पहुंच गई है, जबकि डेढ दर्जन से ज्‍यादा लोगों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 9 मृतकों की शिनाख्‍त कर ली गई हैं। इनमें ओम सिंह निवासी सीकर, भैरूसिंह निवासी नापासर, अरुण कुमार निवासी पुलिस लाइन बीकानेर, नववेसा पुत्री बंशीधर व काजल निवासी राजलदेसर, ललित निवासी छत्‍तीसगढ, राजू मीणा निवासी अलवर तथा माया कंवर व अनिता की शिनाख्‍त हो गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहनों में आज सुबह हुई इस भीषण दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अन्‍य जनों ने आग पर काबू पाते हुए हताहत लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया है। घटना की सूचना मिलने पर शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू, जिया उर रहमान, रमेश व्‍यास, कामिनी भोजक सहित अनेक लोग घायलों की कुशलक्षेम पहुंचने के लिए पीबीएम अस्‍पताल पहुंच गए।

बीकानेर : बाड़ेबंदी में ऐसे फंस गए पार्षद प्रत्‍याशी, इधर बीमारी, उधर शादियां….   

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में किनके बीच हैं मुकाबला, देखें पूरी सूची…

बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों में बूथवार मतदान की देखें सूची

बीकानेर : भाजपा की ये महिला प्रत्‍याशी पहले “अपनों” के, और अब विरोधियों के आई निशाने पर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!