Hometrendingपीओके के मीरपुर में भूकंप से तबाही, पहला झटका आया 3 बजे....

पीओके के मीरपुर में भूकंप से तबाही, पहला झटका आया 3 बजे….

नई दिल्ली abhayindia.com पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (pok) में भूकंप से भारी तबाही की खबरें आ रही है। भूकंप से सड़कें धंस गईं और कई इमारतें धराशाई हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 134 किमी दूर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर में था।

मीरपुर में दोपहर 3 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीरपुर में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके बाद शाम 4:21 से 4:31 के दरम्‍यान आए भूकंप के झटकों से अधिक नुकसान होने की खबर है।

इधर, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular