Thursday, June 4, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, फील्‍ड...

राजस्‍थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, फील्‍ड के लिए 1 लाख तैयार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा के साथ अब आम आदमी पार्टी भी एक्टिव मोड पर आ गई है। राजस्‍थान चुनाव को लेकर पार्टी की दिल्ली में केंद्रीय स्तर की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई। इसमें आप के महामंत्री व चुनाव रणनीतिकार संदीप पाठक और राजस्थान प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा शामिल हुए। बैठक में यह निर्णय किया गया कि पार्टी राजस्थान में सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बैठक में प्रमुख नेताओं ने राजस्थान के नेता और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। आप ने राजस्थान में अपना अभियान पिछले साल मार्च से शुरू किया था। ऐसे में लगभग 10 महीने में नेताओं और कार्यकर्ताओं का राजस्थान को लेकर क्या अनुभव रहा। इसका फीडबैक लिया गया।

आपको बता दें कि दिल्ली और पंजाब में सरकार और गुजरात में अच्छी संख्या में वोट बटोर कर आप राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। अब आम आदमी पार्टी की निगाहें राजस्थान पर है। प्रदेश में आपके ढाई लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड कार्यकर्ता है। इसके अलावा पार्टी अपने सर्वे में एक लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को चुन चुकी है, जो फील्ड में रहकर पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। जल्द ही राजस्थान पर निर्णय होने के बाद इन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी। उसी के अनुसार टीमें भी तैयार की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!