Hometrendingसोलर कनेक्शन के लिए गुरुवार को बीकेईएसएल के कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में...

सोलर कनेक्शन के लिए गुरुवार को बीकेईएसएल के कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर 

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना में मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने एवं आमजन को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार अक्टूबर को पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शिविर में इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर स्थापना, योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी), आवेदन प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएगी। समस्त घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है कि वे शिविर में पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में पहल करें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular