







बीकानेर Abhayindia.com विरासत संवर्द्धन संस्थान के तत्वावधान में 14 दिसम्बर को सायं 6.30 बजे समधुर भारतीय गीतों का आयोजन टी.एम. ऑडिटोरियम में होगा। इस सम्बन्ध में एक बैठक टी.एम. ऑडिटोरियम में टोडरमल लालानी के सान्निध्य में आयोजित हुई। कार्यक्रम के निर्देशक पं. पुखराज शर्मा ने बताया कि आयोजन में मुख्य गायक मुम्बई से समागत रमजान के साथ ही रुखसाना व अन्य कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियां होगी।
संस्थान के उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सहल ने बताया कि संस्था द्वारा देश भर के ख्यातनाम कलाकारों को समय-समय पर आमंत्रित कर बीकानेर में भव्य व मनमोहक आयोजन होते रहें हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर के संगीत प्रेमी व कलाकारों के लिए इस तरह के आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। संगीतप्रेमी मनोहर सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा इन आयोजनों से बीकानेर संगीत साधकों व संगीत रसिकों को तुष्टि प्राप्त होती है, साथ ही उभरते कलाकारों को मंच प्राप्त होता है व आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।




