Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में सक्रिय हो गया नया विक्षोभ, आज से अगले तीन दिन...

राजस्‍थान में सक्रिय हो गया नया विक्षोभ, आज से अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में आज से अगले तीन दिन तक मौसम में व्‍यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। असल में, प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर गुरुवार से नजर आने लगा है। लेकिन, इसका ज्‍यादा असर 28 से 30 अप्रैल के बीच देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के छह संभागों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। विभाग ने किसानों व व्‍यापारियों को फसलें और अनाज को खुले में नहीं रखने की सलाह दी है।

विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। आंधी और बारिश का दौर चलने से तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!