Saturday, May 16, 2026
Hometrendingकोलायत में ₹2 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक खेल मैदान :...

कोलायत में ₹2 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक खेल मैदान : विधायक भाटी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोलायत विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में श्री कोलायत में लगभग ₹2 करोड़ की लागत से आधुनिक खेल मैदान (स्टेडियम) का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने राज्य सरकार एवं युवा मामले एवं खेल विभाग का आभार व्यक्त किया है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने खेल एवं युवा मामलात विभाग के शासन सचिव नीरज के. पवन से मुलाकात कर कोलायत क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की थी, जिस पर सकारात्मक पहल करते हुए खेल मैदान हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। भाटी ने जानकारी दी कि कोलायत मढ़ रोड स्थित आराजीराज भूमि में से 31.6 बीघा भूमि को खेल स्टेडियम, कोलायत के लिए युवा मामले एवं खेल विभाग को निःशुल्क आवंटित किया गया है।

विधायक भाटी ने कहा कि,“कोलायत के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल संसाधनों की आवश्यकता थी। खेल मैदान के निर्माण से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा। यह स्टेडियम भविष्य में क्षेत्रीय, जिला एवं राज्य स्तरीय खेल आयोजनों का केंद्र बनेगा।” उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता सदैव युवा सशक्तिकरण, खेल प्रोत्साहन एवं सर्वांगीण विकास रही है और आने वाले समय में कोलायत को शिक्षा, खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस निर्णय से क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है और इसे कोलायत के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!