Hometrendingभजनलाल सरकार के मंत्री का दावा- 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं...

भजनलाल सरकार के मंत्री का दावा- 5 वर्ष में 4 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी

AdAdAdAdAdAd

जोधपुर Abhayindia.com संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं महंत अर्जुनदास महाराज के सानिध्य में जोधपुर के गुलाबदासजी मन्दिर पालासनी में शनिवार को क्षत्रिय सरगरा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कहा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवा वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने 5 वर्ष 4 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। 2 वर्ष के कार्यकाल में लगभग 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

पटेल ने कहा इस माह 20 हजार पदों पर नियुक्ति दी जाएगी और लगभग 1 लाख 23 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए आरपीएससी द्वारा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष में निजी क्षेत्र में लगभग 2.50 लाख रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं। पटेल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का उत्थान एवं विकास संभव है। उन्होंने नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य और समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि सरगरा समाज की मांग के अनुरूप गजट में त्रुटि को सुधारा जाएगा। कार्यक्रम में प्रकाश चंद चौहान, संतोष चौहान, आरडी सागर, छोगाराम, सुमित्रा बिश्नोई, खींवराज जांगिड़, लक्ष्मण सरगरा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular