Hometrendingशराब के नशे में स्‍कूल में घुसकर छात्र से मारपीट, प्रधानाचार्य व...

शराब के नशे में स्‍कूल में घुसकर छात्र से मारपीट, प्रधानाचार्य व स्‍टाफ को देख लेने की दी धमकी, केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र के एक स्‍कूल में शराब के नशे में घुसकर एक छात्र से मारपीट करने तथा प्रधानाचार्य को देख लेने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक जने के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी लक्ष्‍मीकांत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि लिखमादेसर गांव निवासी शिवम नायक पुत्र पूर्णाराम 31 जनवरी को दोपहर करीब सवा एक बजे राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूल लिखमादेसर में आया और कक्षा तीन के छात्र पांच वर्षीय बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल के साथ शराब के नशे में मारपीट की तथा बी बचाव करने आए प्राचार्य व स्‍टाफ के साथ बदतमीजी की तथा स्‍कूल से बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच एएसआई महेश कुमार को सौंपी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular