






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में गुरुवार की रात तुलसी सर्किल पर ओवरलोड एक डंपर ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी जिससे 4 पोल टूट गए, उसी समय वहां से गुजर रहे एक सजग नागरिक ने इस बारे में बिजली कंपनी को सूचना दी।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार रात्रि 11.30 बजे ओवरलोड एक डंपर ने तुलसी सर्किल पर पोल को टक्कर मार दी जिससे उस खंभे से जुड़े चार पोल टूट गए, इसकी जानकारी एक सजग नागरिक कुशाल सिंह ने बिजली कंपनी को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर रवाना की गई। टीम ने सबसे पहले तुलसी सर्किल स्थित ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बंद की। टीम ने रात को टूटे हुए पोल से संबंधित क्षेत्र को छोड़कर अन्य हिस्सों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। सुबह 05 बजे टीम ने पहले टूटे पोल को हटाया और नए पोल लगाने का काम शुरू किया। शाम 4.30 बजे तुलसी फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।


