





बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में मृतक पिता को जीवित बताकर पट्टा जारी कराने का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने चार जनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी नोखा मंडी निवासी रामअवतार सोनी पुत्र हरिराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपियों ने जान बूझकर नगरपालिका मंडल नोखा के साथ धोखाधडी, छल व कपट की नियत से अपने पिता के 11 वर्ष पूर्व मृत्यु होने पर भी उन्हें जीवित बताते हुए फर्जी तरीके से पट्टा जारी कर नोखा के पंजीयन कार्यालय में पंजीयन करा दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अल्लारखा पुत्र गुलाम खां, रहीम खां उर्फ इब्राहिम पुत्र गुलाम खां, समसुदीन पुत्र गुलाम खां, दिलू खां व दो अन्य जनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कुशलाराम को सौंपी गई है।




