Saturday, April 25, 2026
Hometrendingगोपीनाथ बस्ती में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, पोस्टर का किया विमोचन

गोपीनाथ बस्ती में होगा विराट हिन्दू सम्मेलन, पोस्टर का किया विमोचन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जूनागढ़ नगर की गोपीनाथ बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने हेतु बस्तीवासियों की बैठक आयोजित हुई। समिति के संरक्षक महावीर रांका ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को सायं 4:30 बजे हिन्दू सम्मेलन आयोजित होगा।

महावीर रांका ने बताया कि वर्तमान समय में संगठित हिन्दू समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सभी का जाति भेद मिटाकर हिन्दू होने के नाते एक साथ आना आवश्यक है, यह केवल समाज के लिए ही नहीं राष्ट्र के लिए भी अतिआवश्यक है। समिति अध्यक्ष सुभाष भोला ने पंच परिवर्तन को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। संयोजक बंटी मिढ्ढा ने बताया कि मीटिंग में सहसंयोजक ओमसिंह राजपुरोहित, सतीश रिजवानी, मदन खत्री, कोषाध्यक्ष सूरज पुरोहित ने विचार साझा किए। इस दौरान हिन्दू सम्मेलन के पत्रक और बैनर का विमोचन भी किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!