Friday, May 15, 2026
Hometrendingगली में खेल रही बालिका पर चढ़ा दिया ट्रेक्‍टर, मौत हो गई,...

गली में खेल रही बालिका पर चढ़ा दिया ट्रेक्‍टर, मौत हो गई, चालक पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में चूना भट्टे के पास चांद बस्‍ती में गली में खेल रही दस वर्षीय बालिका ट्रेक्‍टर की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेक्‍टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी हीरालाल नायक पुत्र हडमानाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी चेतना (10 वर्ष) 24 नवम्‍बर को अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान ट्रेक्‍टर चालक आसुराम पुत्र उमाराम निवासी चौखूंटी ने लापरवाही करते हुए ट्रेक्‍टर को मेरी बेटी पर चढा दिया जिससे उसके गंभीर चोटें आ गई। उसे अस्‍पताल ले जाया गया जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक आसुराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक कोहर सिंह को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!