Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलग्‍जरी बसों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध रूप से सामान के...

लग्‍जरी बसों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध रूप से सामान के परिवहन का खेल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर में निजी लग्‍जरी बसों में अवैध रूप से सामान भरकर ले जाने का खेल अब भी बदस्‍तूर जारी है। खासतौर से बसों की छतों पर भी भारी मात्रा में सामान ढोया जा रहा है। इससे जहां हादसे की बड़ी आशंका बनी रहती हैवहीं टैक्स चोरी कर जा रहा यह माल शासन के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा है। सब कुछ खुलेआम शहर से संचालित लग्‍जरी बसों में हो रहा है। इसके बावजूद परिवहन विभागवाणिज्य कर विभाग और यातायात पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

आपको बता दें कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने इस अवैध कार्य को रोकने के लिए टीम गठित कर अंकुश लगाया थालेकिन अब एक बार फिर हालत जस के तस हैं। लंबी दूरी की बसों के संचालक धड़ल्ले से बिना बिल्टी के दुकानों का सामान परिवहन कर रहे हैं। इस पर वाणिज्यिक विभाग भी ध्यान नहीं दे रहा है। जानकारी के अनुसार बीकानेर से अहमदाबादसूरतनई दिल्लीजोधपुरजयपुरभीलवाड़ाउदयपुर जाने वाली बसों की छतों पर भारी-भरकम लगेज लोड होता हैजबकि यह काम ट्रांसपोर्टरों के जरिए होना चाहिए ताकि टैक्स चोरी ना हो। पिछले कई वर्षों से यह काम लग्‍जरी बसों के माध्यम से हो रहा है। इसको लेकर वाणिज्यिक विभाग भी कार्रवाई नहीं करता। इसके कारण व्यापारी रोज टैक्स चोरी कर सामान बसों के माध्यम से एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचा रहे हैं।

20 से ज्यादा बसों का संचालन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर से प्रतिदिन 20 यात्री बसों का संचालन होता है। इसमें से खासकर अहमदाबादसूरतदिल्लीजयपुरइंदौर,  भोपाल समेत अन्य दूरदराज जाने वाली यात्री बसों की छत पर खासा सामान ले जाया जाता है। वाहनों के भीतर भी स्टॉक रखने के मामले पहले आ चुके। बसों में सवारी बैठाने में भी नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन इनके प्रति कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है।

अब हर 6 माह में करवाना होगा वाहनों का ये टेस्‍ट…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!