







बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय प्रारम्भिक एवं माध्यमिक बीकानेर में ललित कुमार आईएएस द्वारा निदेशक पद का कार्यभार संभालने पर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान ने हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक एवं अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा को 2 ज्ञापन सौंपे।
ज्ञापनों में उठाए गए प्रमुख मुद्दे
1. सहायक प्रशासनिक अधिकारी की मण्डल स्तरीय वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग : संघ ने सभी संयुक्त निदेशकों से समन्वय कर सहायक प्रशासनिक अधिकारी की मण्डल स्तरीय वरिष्ठता सूची शीघ्र जारी कराने का आग्रह किया। इस संबंध में निदेशक एवं समस्त संयुक्त निदेशकों को ईमेल के माध्यम से भी ज्ञापन भेजा गया है।
2. नवनियुक्त एवं स्थानांतरित कर्मियों का अनुभाग आवंटन : संघ ने बताया कि नवनियुक्त सहायक कर्मचारी एवं स्थानांतरण व पदोन्नति के माध्यम से शिक्षा निदेशालय में आए कई कार्मिकों का काफी समय से अनुभाग आवंटन नहीं हो पाया है। इससे कार्यालय के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने निवेदन किया कि शीघ्र अनुभाग आवंटन कर विभागीय कार्यों में गति लाई जाए।
वार्ता में मिला सकारात्मक आश्वासन
प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने बताया कि संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन को अतिरिक्त निदेशक शैलेंद्र देवड़ा ने गंभीरता से लिया। उन्होंने संघ की मांगों पर सकारात्मकता से तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। संघ ने कहा कि नए निदेशक के आने से शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान होगा।







