






श्रीपूनरासर Abhayindia.com विजयदशमी के पावन पर्व आज श्रीपूनरासर धाम में भक्ति की अविरल धारा बही। भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया एवं रामभक्त श्री पूनरासर हनुमान बाबा का महारुद्राभिषेक किया गया। हवन एवं महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास ने पूनरासर से जानकारी देते हुए बताया कि पण्डित नथमल पुरोहित, श्रीधर महाराज, विधायक जेठानंद व्यास, लोट्स गु्रप के अशोक मोदी के सानिध्य में दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का महारूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
श्री पूनरासर बाबें का रुद्राभिषेक के बाद पूनरासर बाबें की महाज्योत की गई। इस अवसर पर श्रीपूनरासर बाबे का विशेष श्रृंगार किया गया। महारुद्राभिषेक कार्यक्रम मे विधायक जेठानंद व्यास, अशोक मोदी, बंशी लाल व्यास, मनोहर लाल अग्रवाल, शांति लाल, भागीरथ, रमेश कुमार, बंशीलाल, अभिजीत, मन्नत, विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष, राम कुमार व्यास, मानवेन्द्र व्यास, किशन कुमार व्यास, किशन दत पुरोहित, ओमजी, हर्षवर्द्धन व्यास, दुष्यंत तंवर, यशवर्द्धन व्यास, बंशी, ऋषि कुमार जोशी, शिवम श्रीमाली सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।


