Hometrendingशिक्षा निदेशालय के अधिकारियों में मारपीट का मामला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पर...

शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों में मारपीट का मामला, सहायक प्रशासनिक अधिकारी पर दर्ज हुई एफआईआर

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा निदेशालय में पिछले दिनों अतिरिक्‍त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी के साथ मारपीट करने के मामले में आखिरकार सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ रिणवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। अतिरिक्‍त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ रिणवा ने मेरे साथ मारपीट की तथा राजकार्य में बाधा उत्‍पन्‍न की। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मंजीत कौर को सौंपी गई है।

आपको बता दें कि मारपीट की यह घटना 24 दिसम्‍बर 2025 की है। जिसकी शिकायत अतिरिक्‍त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी ने बीछवाल थाने में उसी दिन दी थी। इसके बाद निदेशालय के कर्मचारी संगठन ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

इस मामले को गंभीरता लेते हुए माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें माध्‍यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकार सिद्धार्थ रिणवा को सस्‍पेंड कर श्रीगंगानगर भेजा गया है वहीं, अतिरिक्‍त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी को एपीओ कर चूरू मुख्‍यालय किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular