Saturday, June 20, 2026
Hometrendingएक गाड़ी में बार-बार की जा रही तोड़फोड़, परेशान परिवार ने लगाई...

एक गाड़ी में बार-बार की जा रही तोड़फोड़, परेशान परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार चौहान ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अमित ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें बताया गया है कि उसकी गाड़ी में बार-बार तोड़फोड़ की जा रही है और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं।

धावड़ियों का मोहल्ला, पुरानी गिन्नाणी निवासी अमित कुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने पहले भी 17 फरवरी 2024 को एफआईआर नं. 78/2024 दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में प्रमोद गहलोत, लक्की गहलोत, तन्नु गहलोत, विकास खड़गावत और अन्य के खिलाफ उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की ओर से उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

शिकायत में अमित ने बताया कि 24 अगस्त 2024 की रात लगभग 2:40 बजे, मोनू भाटी और अन्य ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज अमित के मोबाइल में सुरक्षित है, और उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी थी। उन्होंने कहा इन लोगों द्वारा बार-बार इस तरह की घटनाएं करने से हमारा परिवार बहुत डरा हुआ है और हम मानसिक रूप से परेशान हैं। परिवार के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो वे एसपी कार्यालय के आगे धरना देंगे।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!