Hometrendingस्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी द्वारा लिखित पुस्तक राज्यपाल को भेंट, भावविभोर हुई...

स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी द्वारा लिखित पुस्तक राज्यपाल को भेंट, भावविभोर हुई उनकी माताजी

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी द्वारा वेटरनरी पब्लिक हेल्थ विषय पर लिखित पुस्तक की एक प्रति उनकी माताजी शकुंतला पुरोहित ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को राजभवन में भेंट की। इस दौरान माताजी शकुंतला पुरोहित भावविभोर हो गईं।

इस गरिमामय एवं भावपूर्ण अवसर पर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी के पति सुनील जोशी भी उपस्थित रहे। पुस्तक भेंट करने के इस विशेष क्षण के साक्षी अनिल व्यास, अनिल शर्मा, डॉ. आनंद राज, डॉ. राजा पुरोहित तथा कुलदीप सिंह बने। यह अवसर स्वर्गीय डॉ. रजनी जोशी के शैक्षणिक योगदान और वेटरनरी पब्लिक हेल्थ के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्यों को स्मरण करने का एक भावुक एवं प्रेरणादायक क्षण रहा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular