Friday, May 15, 2026
Hometrendingरूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के मैदान में बीकानेर के युवक...

रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग के मैदान में बीकानेर के युवक को जबरन उतारा, बोला- कभी भी जा सकती है जान

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जंग चल रही है। जंग के मैदान में बीकानेर जिले की तहसील लूनकरणसर के गांव अरजनसर निवासी अजय गोदारा को भी जबरन उतार दिया गया है। अजय गोदारा ने वहीं से एक वीडियो जारी कर कहा-कभी भी मेरी जान जा सकती हैं। असल में, अजय गोदारा पिछले साल नवंबर में स्टडी वीज़ा पर पढ़ाई के लिए रूस गया था। जहां उसे किचन में काम दिलाने का झांसा देकर सेना में भर्ती कर बॉर्डर पर भेज दिया गया।

अजय ने वीडियो में बताया कि वह पढ़ाई और रोजगार की उम्मीद लेकर गया था, लेकिन अब मौत के साए में जीने को मजबूर है। जंग के मोर्चे से जारी वीडियो में अजय ने रोते हुए कहा यहां हालात बहुत खराब हैं, किसी भी वक्त मेरी जान जा सकती है। मेरे साथ सदीप, अंकित और विजय भी फंसे हैं। एक साथी की मौत हो चुकी है, अब हम सबको डर है कि अगला नंबर हमारा हो सकता है। अजय की इस गुहार ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया है। परिजन दिन-रात बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं और भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। अजय के परिजनों ने बताया कि बेटा पढ़ाई के लिए विदेश गया था, हमें उम्मीद थी कि वह कुछ अच्छा करेगा, लेकिन आज वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। सरकार से हमारी एक ही मांग है कि बेटे को किसी भी तरह सुरक्षित वापस लाया जाए। परिवार की महिलाओं की आंखों में आंसू हैं, और गांव के लोग भी लगातार अजय की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!