Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर-मैसूर और बीकानेर-बंगलुरु स्पेशल (प्रत्येक 01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

बीकानेर-मैसूर और बीकानेर-बंगलुरु स्पेशल (प्रत्येक 01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com ग्रीष्मकालीन मौसम मेें अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-मैसूर और बीकानेर-बंगलुरु स्पेशल (प्रत्येक 01 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्‍तर-पूर्व रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार, गाडी संख्या 04715, बीकानेर-मैसूर समर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.05.23 को 01 ट्रिप बीकानेर से प्रातः 08.15 पर रवाना होकर रतनगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, कल्याण, पुणे, बंगलुरू होते हुए सोमवार को दोपहर 13.00 बजे मैसूर पहुंचेगी। दूसरी गाडी संख्या 04717, बीकानेर-सर एम. विश्वेशरैय्या बंगलुरू समर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.05.23 शनिवार को बीकानेर से रात 23.25 बजे रवाना होकर रतनगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, कल्याण, पुणे होती हुई मंगलवार दिनांक 09.05.23 को सुबह 04.00 बजे बंगलुरू पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में 04 स्लीपर, 09 जनरल और 02 एसएलआर सहित 15 डिब्बे होंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!