Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लिए 8.73 करोड़ रुपए मंजूर, ये...

बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लिए 8.73 करोड़ रुपए मंजूर, ये होंगे काम…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 30 कक्षा-कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8.73 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है।

महाविद्यालय में 11 हजार नियमित एवं 14 हजार स्वयंपाठी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नियमित विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए वर्तमान में उपलब्ध कक्षों की संख्या छात्र संख्या के अनुपात में काफी कम है तथा कक्षों की स्थिति भी जीर्ण-शीर्ण है। नवीन कक्षों का निर्माण होने से विद्यार्थियों के अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। आपको बता दें कि 28 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन समारोह के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!