Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकांग्रेस नेता दुग्‍गड़ और भाटी ने बच्‍चों के साथ मनाया मुख्‍यमंत्री गहलोत...

कांग्रेस नेता दुग्‍गड़ और भाटी ने बच्‍चों के साथ मनाया मुख्‍यमंत्री गहलोत का जन्‍म दिवस

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बुधवार को जन्‍म दिवस पर बीकानेर में भी कांग्रेसजनों ने विभिन्‍न कार्यक्रम किए। इसी क्रम में कांग्रेस नेता कौशल दुग्‍गड़, सलीम भाटी व अन्‍य कार्यकर्त्‍ताओं ने बीकानेर के निकटवर्ती गांव चकगर्बी में बच्‍चों के साथ सीएम गहलोत का जन्‍म दिवस मनाया। इस दौरान दुग्‍गड़ और भाटी ने बच्‍चों को मिठाइयां खिलाई, फल वितरित किए।

कांग्रेस नेता कौशल दुग्‍गड़ और सलीम भाटी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री गहलोत के लिए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए की कामना की। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीब और जरूरतमंदों को केन्द्र में रखकर अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए हैं। इनसे आमजन को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा उन्‍होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी ऐतिहासिक योजना चलाकर पूरे देश के सामने एक नजीर पेश की है।

इस दौरान दुग्‍गड़ और भाटी ने चकगर्बी क्षेत्र के लोगों की समस्‍याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!