Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingयू.आई.टी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने दिया इस्‍तीफा

यू.आई.टी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने दिया इस्‍तीफा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नगर विकास न्‍यास (यूआईटी) कर्मचारी संघ के अध्‍यक्ष अश्विनी कुमार आचार्य ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। साथ ही वर्तमान कार्यकारणी स्वतः भंग हो गई है।

इस्‍तीफा देने के बाद आचार्य ने एक बयान जारी कर कहा कि यू.आई. टी कर्मचारी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष के पद का संघ को वर्तमान परिपेक्ष्य में वाजिब समय नहीं दे पाने के कारणों के चलते अध्यक्ष पद का परित्याग कर दिया है। अध्यक्ष के पद का स्वैच्छया परित्याग के साथ ही इनके द्वारा गठित कार्यकारिणी भी स्वतः ही भंग हो जाती है। ऐसी स्थिति में अश्विनी कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि यू.आई.टी बीकानेर के समस्त कर्मचारी संघ के नवीन अध्यक्ष के मनोनयन व नियुक्ति के लिए स्वतंत्र होंगे। आचार्य ने इस्‍तीफे की प्रतिलिपि कलक्‍टर एवं यूआईटी अध्‍यक्ष तथा सचिव यूआईटी को भी भेजी है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!