Friday, June 19, 2026
Hometrendingकॉमेडियन और आप नेता ख्‍याली पर रेप का केस दर्ज

कॉमेडियन और आप नेता ख्‍याली पर रेप का केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मशहूर कॉमेडियन और आम आदमी पार्टी (आप) नेता ख्याली के खिलाफ एक महिला ने जयपुर में रेप का केस दर्ज करवाया है। आरोप लगाया गया है कि ख्‍याली ने उसे और उसकी सहेली को मूवी में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था। वहां उसने पहले उनके साथ छेड़छाड़ की। फिर सहेली के रूम से बाहर जाने पर उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी कॉमेडियन अपने साथियों के साथ होटल से भाग निकला। 28 साल की पीड़िता हनुमानगढ़ की रहने वाली है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला 11 मार्च का है। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जॉब के सिलसिले में 9 मार्च को जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली सहेली के घर आई थी। सहेली के घर रुककर मार्केटिंग का जॉब ढूंढने लगी। 11 मार्च के सहेली ने बताया कि 12 मार्च को ख्याली का शो है। शो में वह आम आदमी पार्टी का प्रचार करेगा।उसने बताया कि कॉमेडियन ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। वह भी उससे पहली बार ही मिलेगी। बोलीतू भी साथ चल मैं अकेली नहीं जाऊंगी। कॉमेडियन ने कहा है कि उसे राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की कॉमेडी शो के लिए आवश्यकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!