Sunday, June 21, 2026
Hometrendingव्यास होंगे नागौर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष

व्यास होंगे नागौर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को नागौर जिले का जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। व्यास वर्तमान में श्रीगंगानगर में स्थाई लोक अदालत के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा व्यास की यह नियुक्ति कार्यभार संभालने से चार वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। व्यास जैसलमेर, राजसंमद, श्रीगंगानगर एवं जोधपुर महानगर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश रह चुके हैं। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा नागौर सहित 12 जिलों के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!