Friday, May 15, 2026
Hometrendingरेस्‍टोरेंट में आग का मामला, संचालक ने कहा- मुआवजे में नहीं बरता...

रेस्‍टोरेंट में आग का मामला, संचालक ने कहा- मुआवजे में नहीं बरता भेदभाव

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयपुर रोड स्थित खाओसा स्वीट्स में आग लगने से हुई दो जनों की मौत के मामले के बाद दिए गए मुआवजे को लेकर प्रतिष्‍ठान ने स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है। प्रतिष्‍ठान की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रतिष्‍ठान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जिसमें प्रतिष्ठान पूरी तरह से नष्ट हो गया। इसमें दुखःद बात यह रही कि हमारे दो साथी राकेश मण्डल एवं धन्ने सिंह की आग की चपेट में आने कारण मृत्यु हो गई। संस्थान इस दुःख की घड़ी में राकेश मण्डल व धन्ने सिंह के परिवारजनों के साथ खड़ा है व हरसंभव सहायता परिजनों को उपलब्ध करवाई जा रही है। यह एक अपूरणीय क्षति है जिसे हम शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते।

संस्थान द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक साथी धन्ने सिंह के परिवारजनों को सर्वाधिक 45 लाख रूपये की सहायता प्रदान की गई है। वहीं, दूसरे साथी राकेश मण्डल के परिजन चूंकि अभी तक बीकानेर पहुंचे नहीं है इसलिए अभी तक उनसे इस संबंध में कोई वार्ता नहीं हुई है। कुछ लोगों द्वारा मुआवजे के सम्बन्ध में भेदभाव की भ्रामक खबरें चलाई जा रही है जो कि सही नहीं है। राकेश मण्डल हमारे संस्थान में काफी लम्बे समय से भरोसेमंद साथी रहा है व श्री खण्डेलवाल स्वीट्स के प्रमुख सदस्य के रूप में कार्यरत रहा है। वह न सिर्फ व्यवसायिक, बल्कि पारिवारिक सदस्य के नाते श्री खण्डेलवाल परिवार से जुड़ा हुआ था इसलिए उससे भेदभाव का सवाल ही पैदा नहीं होता। भेदभाव के आरोप पूर्णतया झूठे एवं निरर्थक है। खाओसा परिवार ने दो सदस्य खोयें है एवं पूरा खाओसा परिवार दोनों साथियों को अश्रुपुरित श्रदांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करता है।

श्री खण्डेलवाल स्वीट्स के संचालक राजेश रावत द्वारा जिला प्रशासन, पूलिस प्रशासन व अग्निशमन दल को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिन्होंने समय रहते पूर्ण सहायता उपलब्ध करा आग पर काबू पा लिया। खाओसा के संचालक योगेश रावत ने सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने दुःख की परिस्थिति में संस्थान का साथ दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!