Friday, May 15, 2026
Hometrendingहज यात्रा-2023 के लिए ज़रूरी है मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट

हज यात्रा-2023 के लिए ज़रूरी है मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान स्टेट हज समिति के अध्यक्ष अमीन काग़ज़ी ने बताया कि जो लोग हज करना चाहते हैं वो अपना मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट जल्द बनवा लें। उन्होंने बताया कि हज यात्रा-2023 के आवेदन पत्र ऑनलाइन शीघ्र ही भरे जाने संभावित है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने के लिए हज आवेदक का मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया की जिनके पास यदि पासपोर्ट नहीं है तो पासपोर्ट बनवाने के लिये पासपोर्ट ऑफिस में आवेदन कर मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट बनवायें। जिनके पास पासपोर्ट है लेकिन मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट नहीं है वो मशीन रीडेबल इन्टरनेशनल पासपोर्ट के लिये शीघ्र आवेदन करें। इसके साथ ही जिन आवेदकों के पासपोर्ट की वैद्यता तिथि एक वर्ष से कम है उन्हें अपने मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट की वैद्यता अवधि बढवाये जाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस में आवेदन कर अवधि बढवाया जाना आवश्यक है। उन्होंने हज यात्रा 2023 के इच्छुक आवेदकों से अपील करते हुए बताया की मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट समय रहते बनवाया जाना अपेक्षित है, जिससे समय पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!