Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभाजपा ने आठ जिलाध्‍यक्ष किए नियुक्‍त, भाटी बीकानेर देहात, आचार्य शहर अध्‍यक्ष...

भाजपा ने आठ जिलाध्‍यक्ष किए नियुक्‍त, भाटी बीकानेर देहात, आचार्य शहर अध्‍यक्ष बने

AdAdAdAdAdAdAd
Bjp Rajasthan
Bjp Rajasthan

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने बीकानेर सहित आठ जगहों पर जिलाध्‍यक्ष नियुक्‍त किए हैं। बीकानेर में शहर भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर विजय आचार्य की नियुक्ति हुई है। वहीं, देहात जिला अध्यक्ष के पद पर जालम सिंह भाटी को नियुक्ति दी गई है। आपको बता दें कि आचार्य और भाटी पूर्व में भी शहर एवं देहात जिलाध्‍यक्ष पदों पर रहे हैं। पार्टी ने इन्‍हें दूसरी बार जिम्‍मेदारी सौंपी हैं। दोनों नेता भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनिया के करीबी माने जाते हैें। आचार्य और भाटी का पार्टी में कार्यकर्त्‍ताओं के साथ अच्‍छा सामंजस्‍य रहा है।  

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!