Sunday, April 20, 2025
Hometrendingमुख्‍यमंत्री गहलोत आज से 4 दिन तक ताबड़तोड़ दौरे पर, दिल्‍ली के...

मुख्‍यमंत्री गहलोत आज से 4 दिन तक ताबड़तोड़ दौरे पर, दिल्‍ली के बाद मुंबई, केरल, कन्‍याकुमारी और कश्‍मीर तक…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत आज से अगले चार दिन तक अलग-अलग प्रदेशों के दौरे पर रहेंगे। सीएम गहलोत आज दिल्‍ली मेंकांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के बाद शाम छह बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। वहां पहुंचने के बाद गहलोत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन करेंगे।

इसके बाद वे 5 सितंबर को दोपहर 1 बजे साबरमती आश्रम रिवर फ्रंट पर होने वाले परिवर्तन संकल्प सभा कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ शिरकत करेंगे। गहलोत वहां से दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वे शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम गहलोत शाम 5:15 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे और शाम 7:15 बजे मुंबई पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंबई में ही करेंगे। सीएम गहलोत 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे मुंबई से केरल के तिरुअनंतपुरम के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2 बजे तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगे।

सीएम गहलोत दोपहर 2:15 बजे सडक़ मार्ग से तिरुवनंतपुरम से तमिलनाडु के कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे कन्याकुमारी पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कन्याकुमारी में ही करेंगे।

सीएम गहलोत 7 सितंबर को दोपहर 2 बजे कन्याकुमारी से कश्मीर तक शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी सहित देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तिरुवनंतपुरम से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular