Hometrendingबीकानेर : नाला क्षतिग्रस्‍त होने से बिजली का पोल गिरने की आशंका,...

बीकानेर : नाला क्षतिग्रस्‍त होने से बिजली का पोल गिरने की आशंका, सिस्‍टम को चेताया

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर गजनेर रोड पर बाल भारती स्कूल व हसनेन चेरिटेबल चौराहे के पास स्थित गंदे पानी का नाला पिछले कई महीनों से टूटा पड़ा है। अब यह नाला मुख्य सड़क मार्ग की तरफ बढ़ रहा है व सड़क का काफी भाग भी टूट चुका है। इससे कोई हादसा न हो इसके लिए सड़क पर एक बड़ा सीमेंट का पाइप रख दिया गया है।इसके बावजूद यहां पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस संबंध में सोनगिरी कुआं क्षेत्र निवासी सामाजिक कार्यकर्ता चौरू लाल सुथार ने नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन प्रस्तुत कर इस समस्या से अवगत कराया है। सुथार ने बताया कि इस नाले के किनारे एक भारी व काफी लंबा पोल स्थापित है तथा नाले का कटाव भी इस पोल की जड़ों तक पहुंच चुका है। ऐसे में अगर दुर्भाग्यवश यह पोल गिरता है तो राह चलते किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है व बहुत बड़ी दुर्घटना घटित भी हो सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular