Thursday, June 4, 2026
Hometrendingशमशेर खान भालू गांधी का बीकानेर में हुआ सम्मान

शमशेर खान भालू गांधी का बीकानेर में हुआ सम्मान

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com चूरू के सहजूसर से आए गांधीवादी आंदोलनकर्ता शमशेर खान भालू का बीकानेर आगमन पर होटल ताज में समाज के गणमान्य लोगों द्वारा सम्मान किया गया। शमशेर खान ने संविदा कर्मियों और पैरा टीचरों के अधिकारों के लिए लम्बे समय तक गांधीवाद तरीके से संघर्ष किया था और वर्तमान में भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है।

सम्मान करने वालों में पूर्व यूआईटी अध्‍यक्ष और पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सैय्यद अख्तर अली, अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ के महासचिव मोहम्मद मुसा, अल्पसंख्यक कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी, कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष महबूब रंगरेज़, मुस्लिम महासभा के पूर्व अध्यक्ष इमरान लोदी, रमजान कायमखानी, अजरुदीन छींपा, मोहम्मद चिराग राठौड़ व अन्‍य मौजिज लोग शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!