Friday, May 15, 2026
Hometrendingमंत्री पुत्र पर रेप के मामले में पीड़िता को मिली पुलिस सिक्‍योरिटी,...

मंत्री पुत्र पर रेप के मामले में पीड़िता को मिली पुलिस सिक्‍योरिटी, हाईकोर्ट ने…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता को राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस सिक्योरिटी देने के आदेश दिए हैं। धमकियों से परेशान पीड़िता की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में याचिका लगाई गई थी। सोमवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस वीरेन्द्र कुमार ने राज्य सरकार और पुलिस कमिश्नर को पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

पीड़िता के वकील नसीरूद्दीन खान ने बताया कि याचिका में कहा गया है कि राजस्थान पुलिस ने राजनीतिक दबाव के कारण पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं किया इसलिए उसे मजबूरन दिल्ली जाकर एफआईआर दर्ज करवानी पड़ी। आरोपी के पिता राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके राजनीतिक प्रभाव और पीड़िता को मिल रही धमकियों के चलते उसे और उसके परिवार को जान-माल के नुकसान का अंदेशा है। सोमवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले में सुरक्षा देने के आदेश दे दिए।

पीड़िता के वकील ने बताया कि राजस्थान पुलिस के सिक्योरिटी ऑफिसर पीड़िता की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहेंगे। जब तक आरोपी रोहित जोशी गिरफ्तार नहीं हो जाता और चार्जशीट फाइल नहीं हो जाती। तब तक पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग कोर्ट से की गई थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!