Saturday, May 16, 2026
Hometrendingजोधपुर हिंसा को लेकर राज्यपाल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के...

जोधपुर हिंसा को लेकर राज्यपाल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए डीजी लाठर को दिए निर्देश, अपील करते हुए कहा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुरुवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर से दूरभाष पर संवाद कर जोधपुर में हुए उपद्रव के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था हर स्तर पर कायम रखे जाने के भी निर्देश दिए।

राज्‍यपाल मिश्र ने पुलिस महानिदेशक को यह भी निर्देश दिए कि इस तरह के मामलों में पुख्ता कार्रवाई कर सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली ताकतों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्‍त नहीं किया जाना चाहिए। मिश्र ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे बरसों से चली आ रही हमारे यहां की परस्पर सद्भाव, भाईचारे और आपसी समन्वय की गंगाजमुनी संस्कृति को बनाए रखें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!