Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कांग्रेस : सदस्‍य बनाने थे 50 लाख, बनाए 29 लाख, दो...

राजस्‍थान कांग्रेस : सदस्‍य बनाने थे 50 लाख, बनाए 29 लाख, दो मंत्री और तीन विधायक रहे टॉप…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान कांग्रेस के संगठन चुनाव को देखते हुए पिछले साल नवंबर में शुरू हुआ डिजिटल और ऑफलाइन मेंबरशिप अभियान अंतिम तारीख 15 अप्रैल बीतने के बाद अब थम गया है।अभियान में कांग्रेस ने कुल 29 लाख सदस्य बनाए हैं। जबकि, पार्टी को 50 लाख सदस्‍य बनाने का टारगेट मिला हुआ था।

आपको बता दें कि इससे पहले अभियान की अंतिम तिथि 31 मार्च थी, लेकिन उक्‍त तारीख तक डिजिटल मेंबरशिप अभियान के माध्‍यम से महज 2 लाख सदस्य ही बन पाए थे। इसके बाद आननफानन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 15 दिन का समय बढ़ाते हुए अभियान को 15 अप्रैल तक कर दिया था और उसके बाद कांग्रेस विधायकों और पार्टी नेताओं ने जोरशोर से अभियान में भागीदारी निभाई।

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट के समय राजस्थान कांग्रेस ने 35 लाख सदस्य बनाए गए थे। कांग्रेस सदस्यता अभियान में प्रदेश कांग्रेस के पांच विधायक ही टॉप पर रहे हैं। इनमें दो कैबिनेट मंत्री भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले मंत्री टीकाराम जूली सबसे आगे हैं। टीकाराम जूली ने अपने विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण में 39554 सदस्य बनाए हैं। वहीं, मंत्री ममता भूपेश ने 35064, विधायक दिव्या मदेरणा ने 33920, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 32947 और विधायक सुरेश मोदी ने 30283 सदस्‍य बनाए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!