Friday, May 15, 2026
Hometrendingख़बरमंडी के यथार्थ-2 में पहुंचेंगे देश के चर्चित कवि, 5 अप्रेल की...

ख़बरमंडी के यथार्थ-2 में पहुंचेंगे देश के चर्चित कवि, 5 अप्रेल की शाम का रहेगा इंतजार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com काव्य रसिकों का इंतजार 5 अप्रेल, मंगलवार की शाम खत्म होने वाला है। देश के चार चर्चित कवि बस बीकानेर पहुंचने की ओर है। ख़बरमंडी न्यूज़ पोर्टल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन यथार्थ-2′ 5 अप्रेल की शाम गंगाशहर बोथरा चौक-2 स्थित दूगड़ ग्रीन हाउस में होगा। जिसमें हास्य कवि व संचालक शशिकांत यादव, कवियित्री सोनरूपा विशाल, राम गीत फेम कवि अमन अक्षर व देशभक्ति कविताओं का चमकता नाम कवि राम भदावर शामिल होंगे।

पोर्टल हैड पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि कवि सम्मेलन की तैयारियां चरम पर हैं। कार्यक्रम की तैयारियों में टीम ख़बरमंडी सहित मीडिया के साथी भी अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं। कार्यक्रम में निशुल्क एंट्री पास की व्यवस्था भी की गई है। निशुल्क पास प्राप्त कर श्रोता अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बीकानेर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन मुख्य अतिथि होंगे। वहीं कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल अति विशिष्ट अतिथि, एसपी योगेश यादव विशिष्ट अतिथि, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी व मंडी कमोडिटी विशेषज्ञ पुखराज चौपड़ा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त बीकानेर की नामचीन हस्तियां बतौर अतिथि मौजूद रहेंगी। निशुल्क एंट्री पास व अधिक जानकारी के लिए 9549987499 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!