




बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित ‘सफर संकल्प से सफलता तक” कार्यशाला का आयोजन गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आशीर्वाद भवन में मंगलवार सुबह 9 बजे किया गया।
गंगाशहर महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीलम सेठिया, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा, पूर्व महामंत्री सुमन नाहटा, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य नीतू पटावरी, मारवाड़ आंचल के प्रभारी सारिका बागरेचा, विनिता बेंगानी ने कार्यशाला में उपस्थिति दर्ज करवाई।

अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि कार्यशाला को दो चरणों में रखा गया जिसमें प्रथम सत्र में साध्वीश्री कीर्तिलताजी का सान्निध्य रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूरी टीम का बीकानेर एवं गंगानगर प्रांतीय शाखाओं द्वारा स्वागत किया गया। गंगाशहर महिला मंडल के बहनों द्वारा स्वागत गीतिका का संगान किया गया। साध्वीश्री कीर्तिलताजी द्वारा नमस्कार महामंत्र एवं लोगस पाठ का उच्चारण करवाया गया। सभा उपाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान अध्यक्ष महावीर रांका, मंत्री हंसराज डागा, तेरापंथ युवक परिषद से देवेंद्र डागा, अणुव्रत समिति से मनीष बाफना ने सम्बोधित किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य नीतू पटावरी ने कहा कि हमारे आचार्य प्रवर एवं साधु साध्वी स्वयं संकल्प की प्रतिमूर्ति हैं, उनका कुछ अंश भी हम आत्मसात् करें तो हमारा जीवन सफल हो जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी भूरा ने कहा कि be your own light नारी शक्ति स्वयं अपनी ताकत बनें। अपने इरादे मजबूत रखें। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने बताया कि प्रगति का दरिया बहता रहे, परिश्रम अनवरत चलता रहें। प्रमुखाश्रीजी की रिक्तता इस पावन धरा से कुछ अंश तक पूरा कर पाएं और असाधारण साध्वीश्री शासन माता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छोटे–छोटे संकल्पों से ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साध्वीश्री कीर्तिलताजी ने अपने मंगल पाथेय में बताया कि संकल्प की डोर से सफलता तक पहुंचे, समर्पण सफलता का घोतक है। प्रमुखाश्रीजी ने गुरुदृष्टि की आराधना करते करते गुरुमई बन गई। परामर्शक शारदा डागा द्वारा संचालित मंच में अनुगूंज पुस्तक का लोकार्पण राष्ट्रीय टीम द्वारा करवाया गया। अनुगूंज पुस्तक में सहयोगी रही सोहनीदेवी संगीता सामसूखा, सरोजदेवी सुधा सामसुखा, सूरजदेवी सुनीता, ममता रांका, मंजूदेवी जयश्री बोथरा परिवार का अभिनन्दन किया गया।
कार्यशाला के प्रायोजक रहे कमल सुधा बोथरा का तथा संस्था को रजिस्ट्रेशन करने में सहयोगी रहे अजय सेठिया का भी सम्मान किया गया। सुमन नाहटा ने तलाक बढऩे के कारणों पर टॉक शो का आयोजन किया जिसमें नीलम सेठिया ने अनेक उदाहरण प्रस्तुत कर बढ़ते तलाक विषय पर मंथन किया।
गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि कार्यशाला में बीकानेर और गंगानगर आंचलिक 17 शाखा मंडलों की 9 बहनों सहित लगभग 300 बहनों ने भाग लिया। साधुमार्गी संघ की बहनों ने भी कार्यशाला में भाग लिया। कन्यामंडल की कन्याओं ने विशेष सहयोग दिया। सौंपी डागा का डिजिटल मैंनेजमेंट में सहयोग रहा। सुप्रिया राखेचा एवं संजू लालाणी द्वारा संचालन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने गंगाशहर महिला मंडल को अप्रेशिएट सर्टिफिकेट प्रदान किया एवं सभी शाखा मंडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि सभी बहनों ने समाधि स्थल आचार्यश्री तुलसी की माला फेरी।
राजस्थान के इस जिले में एक महीने के लिए धारा 144 लागू, फिल्म को लेकर…
वैभव गहलोत पर एफआईआर के बाद गर्माई सियासत, विपक्ष ने बोले हमले, कहा- गहरी हैं भ्रष्टाचार की जड़ें
दिल्ली-पंजाब के बाद अब राजस्थान में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी, अप्रेल में होगा ये सर्वे…
बीकानेर : नहरबन्दी के दौरान एक दिन के अंतराल से मिल सकेगा पेयजल, रेपिड रेस्पॉन्स टीम गठित





