Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : जिला अस्पताल में 2 मार्च को लगेगा चिकित्सा शिविर...

बीकानेर : जिला अस्पताल में 2 मार्च को लगेगा चिकित्सा शिविर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एनसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 02 मार्च को नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।

अधीक्षक डॉ.प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की ओर से रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. हिमाशु दाधीच आदि चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी एवं आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जायेंगे। जिला एनसीडी इकाई से इद्रजीत ढ़ाका, धनराज (एल.टी) पुनित रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू आदि केम्प में सहयोग प्रदान करेंगे एवं आई.ई.सी मेटिरियल का प्रचार प्रसार आम जनता में किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!