Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : आरएनआरएसवी में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार...

बीकानेर : आरएनआरएसवी में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com करणी नगर स्थित आरएनआरएसवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।

इसमें डॉ.सीएस श्रीमाली मोटीवेटर और काउंसलर ने संबोधित किया। श्रीमाली ने कक्षा 9 से 12 तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से और इतने ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन अप्रत्यक्ष रूप से विचार रखें।

उन्होंने कहा कि कला विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के महत्व को स्पष्ट करते हुए विद्यार्थियों को बताया की विषय से अधिक महत्व विद्यार्थी के स्वयं की इच्छा पर निर्भर करता है। विद्यार्थियों की ओर से कैरियर से संबंधित पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का आपने सहज और सरल रूप से उत्तर दिया।

आपने छोटे-छोटे उदाहरणों के माध्यम से कैरियर को क्यों और किस प्रकार से चुनना चाहिए यह समझाया। विषय एवं कैरियर का चयन करते समय किसी अन्य के द्वारा चयन किए गए विषय कैरियर को वरीयता ना देते हुए अपने इंटरेस्ट तथा योग्यता को महत्व देना चाहिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!