Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : सूचना के अधिकार कानून पर विधिक सहायता शिविर...

बीकानेर : सूचना के अधिकार कानून पर विधिक सहायता शिविर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ लॉ विभाग लीगल एड क्लीनिक के नए कक्ष का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर वी.के. सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वीके सिंह ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत विश्वविद्यालय का विधि विभाग बीकानेर में गरीब, वंचित और जरूरतमंदों को विधिक सहायता मुहैया करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।

लीगल एड क्लीनिक के उद्घाटन के पश्चात ‘सूचना के अधिकार कानून, पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय प्रवर्तन करते हुए डायरेक्टर स्कूल ऑफ लॉ प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सूचना का अधिकार कानून विधि के विद्यार्थियों के लिए जन सरोकारों के दौरान विधिक सहायता प्रदान करने में काफी उपयोगी है। मीडिया प्रभारी डॉ.सीमा जैन ने बताया कि कार्यक्रम अजय कुमार चोपड़ा पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग ने सूचना के अधिकार कानून पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस कानून की व्यवहारिक उपयोगिता पर बारीकी से चर्चा करते हुए इसके द्वारा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र को और व्यापक करने के तरीके बताएं।

इस व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरी के सत्र में अजय कुमार चोपड़ा ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया। कोऑर्डिनेटर डॉ.संतोष कंवर शेखावत ने आभार जताया। मंच का संचालन डॉक्टर भरत जाजड़ा ने किया। संयोजन डॉ कप्तान चंद, वर्षा पंवार, धीरज शर्मा, मोनिका पंवार, राहुल यादव, गर्विता पाल, उपासना शर्मा, मेहा खीडयि़ा, किरण पूनियां आदि ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!