








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नाल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक तौर पर यह मर्डर का मामला लग रहा है। गेमना रोड पर स्थित एक मकान में मिला शव दो से तीन दिन पुराना है। इससे स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है।
नाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह चारण ने अभय इंडिया को बताया कि शव महिला के बाएं हाथ पर “निशा” नाम गुदा हुआ है। शव पर चोटें के निशान है। शव का शुक्रवार को पीबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। महिला की उम्र करीब 25-30 बताई जा रही है। एफएसएल टीम और डॉग स्कवॉयड टीम ने मौके का मुआयना किया है।





