Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : घुमंतु जातियों के आवासहीन बीपीएल परिवारों को मिलेगी सहायता...

बीकानेर : घुमंतु जातियों के आवासहीन बीपीएल परिवारों को मिलेगी सहायता…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरabhayindia.com विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतु जातियों के ग्रामीण क्षेत्रों के आवासहीन बीपीएल परिवार आवास सहायता के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतु जातियों के ग्रामीण क्षेत्रों के आवासहीन बीपीएल परिवारों को आवास सहायता के लिए वर्ष 2021- 22 से नवीन योजना लागू की गई है ।

जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा इन योजनाओं में जिले के आवासहीन विमुक्त, घुमंतू और अर्ध घुमंतु 15 समुदाय ( बावरी, कंजर, सांसी, नट, भाट, गाडिय़ा लोहार, रैबारी, जोगी, कालबेलिया आदि के) ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बीपीएल परिवारों को आवास के लिए अनुदान यह सहायता राशि दी जाएगी । इस योजना के लिए आवेदन शपथ पत्र और आवश्यक दस्तावेजों की सूची के लिए जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!